HomeCRIME NEWSमेरठ: बहन के देवर पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

मेरठ: बहन के देवर पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

-


मेरठ। थाना इंचौली अंतर्गत ग्राम खरदौनी की एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और घरवालों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।

युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम जसौला में ब्याही है। उसका देवर रवि पुत्र जयप्रकाश के साथ ही उसके भाई रूबी और मांगेराम दिसंबर माह में उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इससे पहले भी रवि ने उससे संबंध बनाए थे और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। इस बार रवि और उसके भाईयों ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसे प्रताड़ित किया।

इसका पता चलने पर उसके परिजन जब स्थानीय पुलिस को लेकर जसौला पहुंचे तो रवि और उसके परिजनों ने उसके परिजनों की पिटाई कर दी। लेकिन पुलिस की सहायता से वह अपने गांव आ गई। युवती ने बताया कि उसने इसकी सूचना इंचौली थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts