घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

Share post:

Date:

  • आरोपी ने मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

शारदा न्यूज़, मोदीनगर। मोदीनगर के मुरादनगर में एक घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नगर की एक महिला परिवार सहित रहती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला दो साल पहले दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक संस्थान में नौकरी करती थी। वहां पर महिला की मुलाकात राजमिस्त्री से हो गई। महिला व राजमिस्त्री के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने इसका गलत मतलब समझा और अश्लील बात करने लगा। महिला ने युवक से बात करना बंद कर दी। आरोप है कि देर रात को आरोपी महिला के घर जबरदस्ती घुस गया और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी।

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सचिन पुत्र कहैन्या निवासी रावली रोड मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...