HomeCRIME NEWSघर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

-

  • आरोपी ने मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

शारदा न्यूज़, मोदीनगर। मोदीनगर के मुरादनगर में एक घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नगर की एक महिला परिवार सहित रहती है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला दो साल पहले दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक संस्थान में नौकरी करती थी। वहां पर महिला की मुलाकात राजमिस्त्री से हो गई। महिला व राजमिस्त्री के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने इसका गलत मतलब समझा और अश्लील बात करने लगा। महिला ने युवक से बात करना बंद कर दी। आरोप है कि देर रात को आरोपी महिला के घर जबरदस्ती घुस गया और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी।

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सचिन पुत्र कहैन्या निवासी रावली रोड मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts