Homeउत्तर प्रदेशMeerutकैंट बोर्ड क्षेत्र के 24 मोहले निगम की सीमा में होंगे शामिल,...

कैंट बोर्ड क्षेत्र के 24 मोहले निगम की सीमा में होंगे शामिल, कमेटी गठित

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। अब कैंट क्षेत्र के आंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजार सदर, आबूलेन, लालकुर्ती, रजबन, बॉम्बे बाजार समेत 20 मोहल्ले नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने जा रहें है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों में तेजी से विकास हो सकेगा। बिल्डिंग प्लान बदलने पर मल्टीप्लेक्स और ऊंची इमारतें बनाई जा सकेंगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। छावनी के आठ वार्ड के 24 मोहल्लों को नगर निगम में शामिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस संबंध में डीईओ, सीईओ, सेना, प्रदेश सरकार, मंत्री, डीजी आॅफिस को पत्र जारी किया गया है।

कैंट बोर्ड क्षेत्र के आठ वार्ड में कुल 44 मोहल्ले हैं, इनमें से 24 मोहल्ले नागरिक क्षेत्र हैं। अब इन मोहल्लों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इसके बाद छावनी के पास सैन्य क्षेत्र, बंगला क्षेत्र और 20 मोहल्ले ही रह जाएंगे। कैंट क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय की तरफ से सुझाव मांगे गए हैं। अन्य छावनियों में भी इस प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। डिफेंस एस्टेट आॅफिसर हरेंद्रग सिंह ने बताया कि कमेटी किस तरह वार्डों को नगर निगम में शामिल किया जाए इसका प्रस्ताव तैयार करेगी। जबकि सेना अपनी सीमाओं का निर्धारण करेगी। इसके बाद ही आवासीय क्षेत्र और बाजारों को नगर निगम में शामिल किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts