HomeCRIME NEWSमेरठ: गोकशों की तलाश में पंजाब पुलिस की छापेमारी, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ: गोकशों की तलाश में पंजाब पुलिस की छापेमारी, पढ़िए पूरी खबर

-

  • गोकशों की तलाश में पंजाब पुलिस की छापेमारी,
  • महीनो से लिसाड़ी गेट की खाक छान रही पंजाब पुलिस नहीं मिल रहे गोकश।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। पंजाब के जालंधर में रेलवे स्टेशन के निकट करीब दो माह पूर्व हुई गोकशी के मामले में पंजाब पुलिस महीनो से लिसाड़ी गेट की खाक छान रही है लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिल पा रहे हैं। इसी के चलते बार-बार पंजाब पुलिस छापेमारी कर खाली हाथ लौट जाती है।

पंजाब के जालंधर स्थित रेलवे स्टेशन के पास करीब दो माह पूर्व 12 गोकशों ने गोकशी की घटना को अंजाम दे दिया था। जीआरपी ने 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वही 6 गोकश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने फरार आरोपियों को मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला बताया था। आरोपियों की तलाश में करीब एक माह पूर्व पंजाब की जीआरपी पुलिस ने लिसाड़ी गेट में छापेमारी की थी। पुलिस को तीन आरोपियों का पता मिल चुका था बाकी तीन को पंजाब पुलिस ढूंढने में नाकाम रही थी।

गुरुवार को पंजाब के जालंधर की जीआरपी पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में तारापुरी और मजीदनगर में छापेमारी की लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिल पाए जिसके चलते पुलिस गुरुवार को भी खाली हाथ लौट गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts