Homeउत्तर प्रदेशMeerutनोडल अधिकारियों ने देर रात किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण

नोडल अधिकारियों ने देर रात किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण

-

– जिलाधिकारी के निर्देश पर निकले सभी अधिकारी


शारदा न्यूज़, मेरठ। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित गो-आश्रय स्थलों का देर रात नोडल अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ठंड में बचने के उपाए, चारा, भूसा आदि की व्यवस्था के साथ सफाई आदि को भी देखा और दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सभी ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।

बुधवार देर रात जनपद के सभी नोडल अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। इनमें अस्थाई गौ आश्रय स्थल हसनपुर कदीम विकासखंड रजपुरा, अस्थाई गौ आश्रय स्थल कासिमपुर स्थित अक्रियाशील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा विकास खंड माछरा, अस्थाई गौ आश्रय स्थल जानी विकासखंड मवाना, वृहद गौ संरक्षण केंद्र उकसिया विकासखंड रोहटा, वृहद गौ संरक्षण केंद्र आलमगीरपुर फरीदपुर विकासखंड सरधना, मंडी समिति जानी विकासखंड जानीखुर्द, अस्थाई गौ आश्रय स्थल बहचौला विकासखंड रजपुरा, पशुधन प्रक्षेत्र मालीपुर रोड हस्तिनापुर, अस्थाई गौ आश्रय स्थल दूधली खादर विकास खंड हस्तिनापुर, कान्हा गौशाला परीक्षितगढ़ नगर पंचायत परीक्षितगढ़, अस्थाई गौ आश्रय स्थल मंडी देहात सरधना विकासखंड सरधना, कान्हा गौशाला दौराला नगर पंचायत दौराला, वृहद गौ संरक्षण केंद्र नंगलापातू एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल धीरखेड़ा खरखोदा विकासखंड खरखोदा शामिल रहे।

 

इनके जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा रात्रि में गौशालाओ में पहुंच कर वहां संरक्षित गोवंश के ठंड से बचाव एवं उनके खाने-पीने आदि की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर गौशालाओं में ठंड से बचाव एवं उनके खाने पीने की व्यवस्था सही पाई गई एवं कुछ गौशालाओ में पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts