Homeउत्तर प्रदेशMeerut15 दिन में पांच दिन चली वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन प्रभावित

15 दिन में पांच दिन चली वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन प्रभावित

-

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |


मेरठ। संभागीय परिवहन की वेबसाइट पिछले 15 दिन में पांच दिन ही चल पायी है, वह भी झटके लेते हुए। विभाग से मिलने वाले ड्राइविंग लाइसेंस, गाडियों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस रिपोर्ट, फीस जमा करने आदि की सुविधा प्रभावित है। जिसके चलते जिले के पांच हजार से भी अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। सबसे अधिक नुकसान कामर्शियल वाहन स्वामियों को समय पर टैक्स जमा न होने पर जुमार्ना झेलना पड़ रहा है। उधर वेबसाइट और एप सेवा प्रभावित होने से आरटीओ विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं। सरकार ने जनता की सुविधा के लिए नया लनिंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, नए वाहनों का पंजीकरण, पुराने वालों की एनओसी, कॉमर्शियल वाहनों का परमिट, टैक्स जमा करने और वाहनों की फिटनेस के लिए आॅनलाइन व्यवस्था शुरू की। इसके लिए एम परिवहन एप और परिवहन, जीओवी. इन वेबसाइट पर सेवा शुरू की। इसका जनता को लाभ भी मिला। समय की बचत के साथ साथ अधिकारियों के चक्कर लगाने में कमी आई।

वेबसाइट में अधिक दिक्कत तो एक सप्ताह से ही शुरू हुई। कार्य तो प्रभावित हुआ ही है। वेबसाइट चल तो रही है लेकिन पूरी तरह नहीं। पूरे प्रदेश की एक ही बेबसाइट है। अधिक लोग वेबसाइट पर आते हैं तो गति प्रभावित हो जाती है। -कुलदीप सिंह, एआरटीओ

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts