Homeउत्तर प्रदेशMeerutरथयात्रा पहुंची मेरठ, दिया एकता का संदेश

रथयात्रा पहुंची मेरठ, दिया एकता का संदेश

-

– रालोद कर रहा है चौ. चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का आयोजन।


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। चौ. चरण सिंह संदेश रथयात्रा बृहस्पतिवार को मेरठ भ्रमण कर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। चौधरी चरण सिंह विवि, चौधरी चरण सिंह पार्क पर पहुंची रथयात्रा में शामिल नेताओं ने चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि यात्रा सहारनपुर से शुरू हुई थी। इस यात्रा को रास्ते में हर जनपद और कसबे तथा गांव में भरपूर समर्थन मिल रहा है। युवाओं में यात्रा को लेकर खास जोश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 23दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां पर समापन होगा।

यात्रा में डा. राजकुमार सांगवान, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, प्रतीक जैन, मयंक तरार, कर्मवीर सिंह, प्रताप लोहिया, कमल शर्मा, यशवीर करनावल, ओमप्रकाश, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, अमित चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेरठ से यात्रा भराला, पनवाड़ी और दौराला होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts