HomeHealth newsमेडिकल में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब का 67वां परिनिर्वाण दिवस

मेडिकल में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब का 67वां परिनिर्वाण दिवस

-


शारदा न्यूज, मेरठ। एल एल आर एम कालेज में संविधान के रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मेडिकल के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया कि भारत रत्न बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता व प्रमुख अधीक्षक डा. श्याम सुंदर लाल ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य वक्ता रेडियोथैरेपी विभाग के विभागअध्यक्ष डा .सुभाष सिंह ने बाबा साहेब के संघर्ष जीवन और समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। डा. अजय कुमार प्रजापति ने उनका जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. नीलम गौतम सह आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने किया।

इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में मेडिकल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें मनी जैन, श्रुति चहल एवं अनुकृति सिंह विजेता रही। डा. रक्षित चौधरी ने बाबा साहेब द्वारा लोकतंत्र व श्रमिकों एवं महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। श्रद्धांजलि देने के लिए मेडिकल के सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ , कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे। डा. सीमा जैन, डा. प्रीति राठी, डा. सुधीर राठी और डा. धीरज बालियान आदि ने भी अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा. सौरव वर्मा सीनियर रेजिडेंट एवं डा. आशीष रावत, डा . शुभम सिंघल, डा. अर्जुन सिंह, डा. अंजली जूनियर रेजिडेंट आदि ने अहम भूमिका  निभाई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts