Homeउत्तर प्रदेशMeerutतीन साल बाद होगा 8वां मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट

तीन साल बाद होगा 8वां मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट

-

शारदा न्यूज़, मेरठ। आईटीआई के मैदान पर तीन साल बाद 8वां मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव व उपाध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

हर साल आयोजित होने वाला मीडिया चैलेंजर कप पिछले तीन साल से नहीं हो पा रहा था। 2020-21 में कोरोना काल में लगे लॉकडान से टूर्नामेंट को आगे बढ़ाना पड़ा था जबकि पिछले साल मैदान की समस्या होने की वजह से टूर्नामेंट नहीं हो सका था। अब 2023 में दिपावली के त्यौहार के बाद टूर्नामेंट कराये जाने की तैयारी है। आयोजन सचिव और कोच अतहर अली ने बताया टूर्नामेंट में कुल दस टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक मैच नॉकआउट की तर्ज पर होगा। सभी मैच सफेद गेंद से आईपीएल की तर्ज पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष नासिर सैफी ने बताया विनिंग टीम और रनरअप टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी के साथ अन्य पुरस्कार भी दिये जाएंगे।

पत्रकारवार्ता में अरमान अंसारी, आस मोहम्मद, जय यादव, अर्पित कश्यप, गर्व बिष्ट, हमजा, फारिस खान और आरिस त्यागी शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts