HomeTrendingरात ढाई बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस

रात ढाई बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस

-

ममता बनर्जी की मौजूदगी में हुई तलाशी


कोलकाता: टीएमसी के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर रात में पुलिस पहुंची। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय के खिलाफ कथित तौर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी लगते ही ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि तलाशी के बाद पुलिस रवाना हो गई थी। इस दौरान ममता बनर्जी पूरे समय अभिषेक के घर में ही थी। बाद में जब पुलिस रवाना हुई तो ममता बनर्जी भी चली गई थी।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस रात में करीब 2 बजकर 30 मिनट पर कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और तलाशी ली गई थी। पुलिस के साथ केंद्रीयबल के जवान भी साथ थे। जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी पूर्व सीएम ममता बनर्जी को लगी तो वह उनके घर पहुंची। मामला अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से जुड़ा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

मामला अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से जुड़ा है। जिन पर वित्तीय धोखाधड़ी का केस है। सुमित राय पर पश्चिम बंगाल के शालबनी में टिकट दिलाने और सरकारी स्कूलों में नौकरी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे। जिसके बाद उन पर मामला दर्ज हुआ था. पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इसी मामले में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। पुलिस ने रात में ही घर की तलाशी ली थी। हालांकि सुबह तक पुलिस अभिषेक के घर से रवाना हो गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts