HomeTrendingब्राजील में 119 ड्रग तस्कर मारे गए

ब्राजील में 119 ड्रग तस्कर मारे गए

-

एजेंसी, नई दिल्ली। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में मादक पदार्थ गिरोह के खिलाफ पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में कम से कम 119 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की मौत को बाद ब्रजील में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शन कर लोगों ने गवर्नर से इस्तीफे की मांग कर डाली है। ब्राजील में पुलिस की इस हालिया कार्रवाई को शहर के इतिहास की सबसे घातक कार्रवाई माना जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई में मौतों के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर एक खास वर्ग के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में लोग सरकारी मुख्यालय के सामने एकत्र हुए। उन्होंने नारे लगाए और लाल रंग से रंगे ब्राजील के झंडे लहराए।

मृतकों की संख्या और शवों की अवस्था (विकृति और चाकू के घाव आदि) को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय, अभियोजकों और सांसदों ने गवर्नर कास्त्रो से अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा है। मृतकों की कुल संख्या अधिकारियों की ओर से पूर्व में बताई गई संख्या से कही अधिक है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि 60 लोग मारे गए है जबकि वास्तविक संख्या 100 से अधिक है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts