Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गांधी बाग में क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द होने पर...

मेरठ: गांधी बाग में क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द होने पर युवक की मौत

-

  • क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द होने पर युवक की मौत।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। रविवार को गांधी बाग में क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी बिजेंद्र वर्मा के बेटे दुष्यंत वर्मा रविवार को अपने साथियों के संग मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी मैदान पर रविवार को गेस्ट मैच था। ओल्ड गन वर्जेज ब्लास्टर दोनों टीमें आमने-सामने थी। टॉस जीतकर ओल्डगन को पहली बैटिंग मिली। ओल्डगन की तरफ से ओपनिंग करने दुष्यंत वर्मा उम्र 36 साल का युवक बैटिंग के लिए आया। दुष्यंत 4.2 ओवर की बैटिंग कर चुके थे। बैटिंग करते समय दुष्यंत वर्मा के सीने में दर्द हो गया जिसे तत्काल उसके साथी खिलाड़ियों ने मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दुष्यंत वर्मा की मौत हो गई। दुष्यंत वर्मा काफी दिनों से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे थे उनकी शादी भी हो चुकी है।

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है दुष्यंत वर्मा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts