spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजानलेवा लू से बचाव कर सकते हैं घरेलू नुस्खों से 

जानलेवा लू से बचाव कर सकते हैं घरेलू नुस्खों से 

-

– सिर दर्द, चक्कर, बदन टूटना, ये सब लू लगने के लक्षण!


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ जैसे अलर्ट लग जाता है। धूप में मत निकलो पानी पीते रहो, लू लग जाएगी! और कुछ लोगों के साथ ऐसा हो भी जाता है। लू लगना एक गंभीर समस्या है, खासकर जब तापमान 40 के पार चला जाए। सिर दर्द, चक्कर, बदन टूटना, ये सब लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि हमारे घरों में ही कुछ ऐसे आसान और असरदार नुस्खे मौजूद हैं जो लू से आपको बचा सकते हैं।

धनिया-पुदीने का रस

धनिया और पुदीनो का रस शरीर के अंदर की गर्मी को कम करता है और लू से लड़ने की ताकत देता है। थोड़ा सा ताजा धनिया और पुदीना लें, उन्हें पीसकर रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नींबू और एक चुटकी काला नमक मिला लें।

क्यों पीना चाहिए ये रस

शरीर की गर्मी कम करता है। डाइजेशन भी ठीक रखता है। फ्रेशनेस और एनर्जी देता है। ये जूस न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि आपको एक ताजगी का एहसास भी कराता है, जो तपती गर्मी में बेहद जरूरी है।

छाछ पी सकते हैं

दही से बनी छाछ गर्मी का सदाबहार इलाज है। हल्की, स्वादिष्ट और पाचन के लिए बेहतरीन है। ये शरीर को ठंडा रखती है। डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। छाछ में थोड़ा काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाकर दिन में एक या दो बार पिएं। चाहें तो इसे दिन के खाने के साथ भी ले सकते हैं।

प्याज का रस

प्याज सुनते ही शायद आप सोचें कि भला ये कैसे मदद करेगा, लेकिन आयुर्वेद में प्याज को लू से बचाने वाला एक असरदार उपाय माना गया है। कच्चा प्याज खाने में शामिल करें या फिर इसका रस निकालें और काला नमक डालकर पी सकते हैं। शरीर के तापमान को बैलेंस करता है। लू से बचाव करता है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों को कम करता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts