Wednesday, July 2, 2025
HomeEducation Newsक्रॉस कंट्री में योगेश और सुरभि जीती, स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन

क्रॉस कंट्री में योगेश और सुरभि जीती, स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। नेशनल स्पोर्टस डे के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों के 100 से अधिक छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के समन्वयक प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रो0 वीरपाल सिंह ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। खेल के द्वारा हमारे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। हमारे शरीर को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में खेल का अत्यंत महत्व है। खेल से हमारे अंदर एक टीम भावना उत्पन्न होती है। खेल के माध्यम से हमारा स्टेमना बढता है। हमारे अंदर जीत का जज्बा बढता है। किसी भी खेल में जीतने के लिए हम अपने अंदर की सारी शक्ति को लगा देते हैं।

 

 

इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश कुमार, शरीरिक शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉक्टर प्रवीण कुमार, क्रीडा अधिकारी डॉक्टर गुलाब सिंह रूहल, डॉक्टर दाऊ दयाल, डॉक्टर वर्षा गौतम, मौसम चौहान, करण सिंह , आदित्य कुमार, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, अंकुश कुमार आदि मौजूद रहे।

रेस के परिणाम

पुरूष वर्ग

1. योगेश
2. सनी दहिया
3. जुनैद

महिला वर्ग

1. सुरभि शर्मा
2. निधि त्रिपाठी
3. प्रियंका कसाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments