Homeउत्तर प्रदेशMeerutआर्मी मैदान में युवक की बेरहमी से ईट से कुचल हत्या

आर्मी मैदान में युवक की बेरहमी से ईट से कुचल हत्या

-

रविवार सुबह मजदूरी के लिए निकला था घर से, शव के पास मिली बाइक, मृतक की हुई पहचान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर स्थित आर्मी क्षेत्र के मैदान में सोमवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवक की ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी और शव को मैदान में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान विपिन (36) पुत्र कुंवरपाल निवासी गोविंदपुरी, कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में युवक का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को शव के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है। युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर खून से सनी ईंटें मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े शव मिलने की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की कॉल डिटेल समेत उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य कारणों को लेकर जांच में जुटी है। कासमपुर के आर्मी मैदान में हुई इस सनसनीखेज हत्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों के अनुसार विपिन मजदूरी का काम करता था। वह रविवार सुबह मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लाल मोहम्मदपुर गांव के खाली मैदान में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts