Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर किया महिलाओं का प्रदर्शन

मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर किया महिलाओं का प्रदर्शन

-

– पार्षद संग ऊर्जा भवन पहुंची मोहनपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने दर्ज कराया विरोध।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ऊर्जा भवन में गुरुवार को मोहनपुरी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।

 

 

महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे, फिर भी बिना विधुत उपभोक्ताओं की मर्जी के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई से परेशान है। ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिलों ने परिवार का बजट बिगाड़ दिया है।महिलाओं ने अधिकारियों से तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा भवन परिसर में कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने का भरोसा दिया। इसके बाद महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर की जांच कराई जाए। साथ ही गलत बिलों को तुरंत संशोधित किया जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts