Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लगी लंबी लाइन,...

Meerut News: गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लगी लंबी लाइन, डीएसओ बोले जांच के बाद होगी कारवाई

-

– तिरंगा गैस एजेंसी पर सुबह तीन बजे से लाइन, डीएसओ ने कहा जांच के बाद होगी कारवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हुमायूं नगर स्थित तिरंगा गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच आमजन, खासकर मजदूर वर्ग, अपना काम छोड़कर सुबह करीब 3 बजे से ही लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर मिलना सुनिश्चित नहीं होता, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबी कतारें और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं।

लोगों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब है कि कतारें खत्म होती दिखाई ही नहीं देती हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने तंज कसते हुए ये भी कहा कि मानो यह कतार ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने की ओर बढ़ रही हो।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी का स्टाफ और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने में गंभीर नहीं दिख रहा, जिससे आमजन का शोषण हो रहा है। मामले को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने 22 अप्रैल 2026 के वीडियो का हवाला देते हुए मांग की है कि तत्काल संज्ञान लेकर गैस वितरण की व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी दावों की साख बनी रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts