Homeउत्तर प्रदेशMeerutअतुल प्रधान से मिलने पहुंची मेरठ शास्त्रीनगर की महिलाएं

अतुल प्रधान से मिलने पहुंची मेरठ शास्त्रीनगर की महिलाएं

-

– सेटबैक के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहीं, एक महीने से चल रहा विरोध।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेक्टर 2 में धरने पर बैठी महिलाएं मंगलवार सुबह सरधना विधायक अतुल प्रधान के घर पर पहुंच गई। महिलाओं ने उनको अपनी समस्या बताइ और उनकी सहायता करने की अपील भी की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि पहले जब हमारी सरकार के समय बुलडोजर आया था तब भी हमने उसे वापस भेजने का काम किया था। अब भी हमने लगातार सदन में भी आपका मुद्दा उठाया है।

 

 

शास्त्रीनगर के सेक्टर दो और चार में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। जिसमें सेक्टर दो का धरना एक महीने में दो बार स्थागित भी हुआ लेकिन महिलाओं ने इसको फिर से शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी और सेक्टर चार में भी महिलांए पिछले आठ दिनों से धरना दे रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि हमारे मकान 40 मीटर में बने हुए हैं, जिनमें हमारा पूरा परिवार रहता है। इसी के साथ मकान पुराने बने हुए हैं तो पिलर भी नहीं है। यदि दनको आगे से तोड़ा जाता है तो परा मकान गिरने की भी संभावना है।

धरने पर बैठी सेक्टर 2 और 4 की महिलाओं ने दो दिन पहले राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के घर का भी घेराव किया था। यहां उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया था कि सरकार लगातार उनके हित में कार्य कर रही है। हमने मुख्यमंत्री को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।

दरअसल यह पूरा प्रकरण 860 संपत्तियों का था। इनमें से एक काध्वस्तीकरण हो चुका है और 44 संपत्तियां सीलिंग कार्रवाई की चपेट में आ चुकी हैं। इसके बाद अब आवास विकास द्वारा 815 संपत्तियों को नोटिस दिए गए हैं।

शास्त्रीनगर में बढ़ी ध्वस्तीकरण की रफ्तार: सेक्टर 2 और सेक्टर 4 दोनों में ही ज्यादातर मकान 40 मीटर क्षेत्र के हैं इसलिए उन्होंने सेटबैक छोड़ने से मना कर दिया है। हालांकि बाकियों ने जिनके प्रतिष्ठान 50 मीटर से ज्यादा में बने हैं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना शुरू कर दिया है। सेंट्रल मार्केट के आसपास चारों ओर लोग अपने प्रतिष्ठानों को सेटबैक के अनुसार तैयार करने के लिए ध्वस्त करना शुरू कर चुके हैं।

याचिका हो चुकी है दायर

सांसद अरुण गोविल द्वारा दिए गए वकील के द्वारा सेक्टर 2 के लोगों के हित में पैरवी करते हुए याचिका दायर हो गई है। इसके बाद भी महिलाओं का कहना है कि इतना काफी नहीं है उनको पूरे मामले का लिखित में आश्वासन चाहिए कि उनके मकान सेटबैक के अनुसार नहीं टूटेंगे।

सलमान खुर्शीद द्वारा भी लड़ा जाएगा केस

पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के केस को निशुल्क लड़ने के लिए आश्वासन दे दिया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने उनसे मुलाकात की थी और व्यापारियों की समस्या बताई थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की स्थिति बेहद खराब है जिस साधन से उनका परिवार चलता था वही बंद हो चुका है इसलिए वह उनकी भैरवी मुफ्त में करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts