HomeCRIME NEWSमकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, जांच पड़ताल...

मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

-

  • – मृतक महिला का पति फरार दोनों बच्चे सोए हुए मिले।

शारदा न्यूज, संवाददाता |

दौराला। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शक्ति कालोनी में शुक्रवार को अपने मकान के अंदर शादी शुदा महिला ममतेश उर्फ ममता पत्नी दीपक का शव उसके बेड के उपर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा। जब आज सुबह पड़ोसी उनके मकान पर पहुंचा तो देखा कि ममतेश का शव बेड पर पड़ा है और उसके दोनों बेटे पास में सोए हुए ओर उसका पति दीपक वहां से गायब है। तभी पड़ोसियो ने इसकी सूचना थाना दौराला पुलिस को दी।

जहां पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि महिला ममतेश का पती मूल रूप से दौराला गांव मटौर का रहने वाला है और उसकी शादी मंसूरपुर के गांव जीवना की रहने वाली ममतेश से हुई थी जिनके दो बेटे है और दीपक आटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता आ रहा है।

पुलिस ने महिला के परिजनों और सुसराल वालो को इसकी सूचना दी है। लेकिन अभी तक महिला के पति दीपक का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। वहीं महिला की मौत कैसे हुई इसकी भी जानकारी अभी तक नहीं हो पीई है। वहीं पुलिस महिला के शव को मोर्चरी के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। तथा मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts