HomeCRIME NEWSMoradabad Murder: महिला की गला काटकर हत्या, 30 मीटर दूर मिला सिर,...

Moradabad Murder: महिला की गला काटकर हत्या, 30 मीटर दूर मिला सिर, बच्चे की भी मिली लाश, मचा हड़कंप

-

  • सात साल के बच्चे की भी मिली लाश, मचा गया हड़कंप।

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में सिर कटा शव पड़ा देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया। इसी दौरान पुलिस को करीब 200 मीटर की दूरी पर करीब सात साल के एक बच्चे का शव रामगंगा नदी में मिला। अब तक महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला और बच्चे में कोई संबंध तो नहीं है।

देवापुर गांव के लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान हवा चलने पर अचानक उन्हें दुर्गंध आने लगी। उन्होंने रामगंगा नदी किनारे जाकर देखा तो  झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था। यह देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम व एसओजी को भी मौके पर बुला लिया। टीमों ने आसपास सर्च आॅपरेशन चलाया।

इसी दौरान घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया। पुलिस टीमों ने इसके बाद भी सर्च आॅपरेशन जारी रखा। इस दौरान कल्याणपुर बाईपास पुल के पास रामगंगा में करीब सात साल के बच्चे का शव पड़ा मिल गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। शव आठ से 10 दिन पुराना लग रहा है। जबकि बच्चे का शव दो से तीन तीन पुराना लग रहा है। दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts