Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहिला से की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी, मामला दर्ज

महिला से की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी, मामला दर्ज

-

– ब्याज के लालच ने बनाया शिकार, पहले भरोसा जीता, फिर बड़ी रकम लगवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र में ब्याज पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक महिला से करीब 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पीड़िता रितु सिंह ने पल्लवपुरम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह ग्रेटर अप्पू एन्क्लेव में किराये के मकान में रहती है। नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात कॉलोनी में रहने वाली रेनू तोमर नामक महिला से हुई, जिसने खुद को वित्त का काम करने वाली बताते हुए व्यापार में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

पीड़िता के अनुसार, शुरूआत में आरोपी महिला ने थोड़ी राशि पर लाभ देकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसे अधिक धन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आरोप है कि पीड़िता ने अपने और परिवार के खातों से धन निकालकर, नकदी तथा आभूषण गिरवी रखकर करीब 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार रुपये आरोपी और उसके बताए खातों में भेज दिए। कुछ समय तक आरोपी लाभांश देती रही, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया और बहाने बनाने लगी।

रितु सिंह का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने अपने कुछ अन्य साथियों के नंबर देकर उनसे बात करने को कहा। जब पीड़िता ने उन लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने खुद को पहचानने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार जब उसने सख्ती दिखाई तो आरोपी पक्ष की ओर से धमकी मिलने लगी और रकम लौटाने से साफ मना कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरोह बनाकर कई लोगों से ठगी की आशंका: पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर कई लोगों को इसी तरह ठगने का काम किया है। मामले में पीड़िता ने सभी लेनदेन से जुड़े प्रमाण पुलिस को सौंप दिए हैं और रेनू तोमर, हिमांशु, कशिश और करन मलिक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts