HomeCRIME NEWSपारिवारिक विवाद में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पारिवारिक विवाद में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

-

– मां को बचाने आए बेटे-बेटी भी हुए घायल।

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और बेटी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, रामपुर बनहर निवासी रविता देवी (40) पत्नी उमेश विश्वकर्मा का अपने ही पाटीदार परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई, जो रात में बढ़ गई।

आरोप है कि इसी दौरान पाटीदार पक्ष से दिनेश विश्वकर्मा का बेटा राज विश्वकर्मा मौके पर पहुंचा। उसने विवाद के बीच रविता देवी से कहासुनी की और विरोध करने पर घर में रखी किसी भारी वस्तु से उन पर हमला कर दिया।

मां को बचाने के लिए आगे आए उनके बेटे शिव (15) और बेटी अर्चना (17) पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बेटे-बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतका के पति उमेश विश्वकर्मा वर्तमान में विदेश में कार्यरत हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts