spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहिला की मौत, पति सहित ससुराल वालों पर मारने का लगाया आरोप

महिला की मौत, पति सहित ससुराल वालों पर मारने का लगाया आरोप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर के डी-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया है। पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

शास्त्रीनगर निवासी ब्रजमोहन वर्मा ने बेटी 30 वर्षीय नेहा की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व गंगानगर डी-ब्लॉक निवासी युवक से की थी। उसकी ज्वेलरी की दुकान है। दंपती के दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने नेहा से बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि वे महिला को निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। यहां नेहा की मौत हो गई। भाई आशीष के अनुसार पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। गंगानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई आशीष ने आरोपी पति, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ तहरीर दी है। मृतका के भाई आशीष ने बताया कि उसकी बहन को उसके पति और ससुराल वालों ने इतना मारा कि उसका मुंह सूजकर नीला पड़ चुका था और उसकी छाती और पसलियों की हड्डियां टूटी होने के साथ ही उसके नाखून तक उखाड़े गए थे। ससुराल वालों ने उसकी बहन को हैवानियत की हद पार करते हुए यातनाएं दी, जिससे उसकी जान चली गई। मृतका के दो बेटियां हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts