बागपत। बिनौली में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक महिला की पहचान सोना पत्नी भंवर सिंह (55) के रूप में हुई है। बुधवार देर शाम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। बिनौली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
बिनौली इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।



