Homeउत्तर प्रदेशMeerutराजनीतिक भागेदारी के बिना सैन समाज पिछड़ रहा

राजनीतिक भागेदारी के बिना सैन समाज पिछड़ रहा

-

शारदा रिपोर्टर ,मेरठ। सैन समाज जिला मेरठ द्वारा सैन समाज राजनैतिक चेतना सम्मान विचार गोष्ठी का  आयोजन भोपाल सिंह  अध्यक्ष सैन समाज धर्मशाला हरिद्वार की अध्यक्षता में  चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स  बोम्बे बाजार  पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  राजेश सैन ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ  संत शिरोमणी सैन महाराज पर  दीप प्रवजलित एवं माला पुष्प अर्पित कर किया गया।  इस अवसर  रविन्द्र द्वारा 10 मई 1857 के अमर शहीद जवानों को नमन कर सदा सुमन अर्पित की गई।  गौरव सैन एडवोकेट ने कहा की  राजनैतिक भागीदारी समाज को नही मिलने के कारण सैन समाज सभी समाजो से राजनैतिक क्षेत्र में पीछड़ता जा रहा हैं।नीरज पंवार सैन ने कहा कि राजनैतिक चैतना के बिना समाज का विकास नही और यह तभी सम्भव होगा  जब समाज राजनैतिक चैतना लाने के लिए एक जनसम्पर्क महा अभियान चलाया जाए। एक जुट होना होगा।

राजेश सैन ने कहा कि सभी राजनैतिक दल हमें केवल वोट बैंक के लिए प्रयोग कर रहे समाज अब यह सहन नहीं करेगा। धर्मपाल सैन महामंत्री ने मेरठ द्वारा आयोजित राजनैतिक चेतना कार्यक्रम को सराहा।  रविन्द्र (रवि) ने कहा कि संगठन ही शक्ति हैं जब तक हम संगठीत नही होगे सत्ता में भागीदारी प्राप्त नही होगी।संजय सैन ने समाज से एकजुट होकर राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग नहीं करेगा तब तक हिस्सेदारी प्राप्त नही होगी।

राहूल ठाकुर ने सैन समाज के युवाओं राजनैतिक क्षेत्र में आगे आने का आहवान किया गया। गिरीश सैन मथुरीया ने कहा कि बिना चुनाव लड़े यह कैसे तय होगा कि हारेगे या जीतेंगे जब लड़ेंगे तो परिणाम आपके सामने होंगे।सेलक राम सैन महामंत्री महानगर मेरठ कार्यक्रम में पधारे सभी का स्वागत कर अभार प्रकट किया। पवन ठेकेदार विजय ठेकेदार,  मनोज वर्मा,बोबी सैन, सुमित सैन, मनोज कुमार सैन, नवीन बादली, सुनील बादली, अजय वर्मा,  रविन्द्र सैन, सोनू सैन, दिनेश सैन, रविन्द्र रवि आदि वक्ताओं ने अपने विचार मिठन लाल पूर्व अध्यक्ष ने व्यक्त की।

सम्मानित होने वाले सैन बन्दुओं  विकास कुमार, सैन नगर महामंत्री मवाना भाजपा, भोपाल सिंह अध्यक्ष धर्मशाला हरिद्वार, श्री धर्मपाल सिंह महामंत्री धर्मशाला हरिद्वार श्री गिरिश सैन मथुरिया प्रदेश उपाध्यक्ष सपा, सेलक राम सैन महामंत्री महानगर मेरठ अभिषेक निर्वाण मण्डल अध्यक्ष मलियाना भाजपा मेरठ। संजय कुमार सैन जिलाध्यक्ष जन सेवा दल मेरठ,  गजेन्द्र सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएनएस गौरव कुमार सैन (प्रदेश अध्ययक्ष बीएनएस) पवन ठेकेदार अध्यक्ष व्यापार संघ जागृति विहार मेरठ आदि ने विचार व्यक्त किये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts