HomeTrendingपत्नी ने पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या की

पत्नी ने पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या की

-

अवैध संबंधों का विरोध करता था, अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी


बुलंदशहर। बहलीमपुरा गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला ने अपने पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की है। पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, रिश्तेदारों को मृतक के गले पर निशान देखकर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान बहलीमपुरा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह खेती और पशुपालन का काम करते थे। करीब 16 साल पहले उनका विवाह थौना निवासी प्रीति से हुआ था। कृष्ण कुमार की मां अंगूरी देवी और भांजे प्रदीप राजपूत के मुताबिक, प्रीति के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे। वह अक्सर फोन पर उससे लंबी बातचीत करती थी। कृष्ण कुमार इसका विरोध करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात प्रीति ने कृष्ण कुमार को शराब पीने के लिए पैसे दिए। रात करीब 9 बजे वह नशे की हालत में घर लौटे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर प्रीति ने तौलिये से उनका गला दबा दिया। पास में सो रही कृष्ण कुमार की मां अंगूरी देवी ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कृष्ण कुमार को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मंगलवार सुबह कृष्ण कुमार के रिश्तेदार घर पहुंचे। उन्होंने शव के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का संदेह हुआ। रिश्तेदारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस संपत्ति की बिक्री, कथित संबंधों और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

35 लाख का प्लॉट और पांच भैंसें बेचने का आरोप
कृष्ण कुमार के भांजे प्रदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति अपने पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होने की योजना बना रही थी। उसके मुताबिक, प्रीति पहले ही करीब 35 लाख रुपये का एक प्लॉट और पांच भैंसें बेच चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रीति अब तीन बीघा जमीन, मकान और एक अन्य प्लॉट बेचने की कोशिश कर रही थी। परिवार के लोगों के विरोध के कारण उसकी योजना पूरी नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि इसी विवाद को खत्म करने के लिए उसने कृष्ण कुमार की हत्या कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts