HomeAgra Newsपत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, दो दिन...

पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, दो दिन तक किया रोने का ड्रामा

-

– तकिए से दम घोट कर मारा, पंखे से लटकाई लाश।

आगरा। पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई। घरवाले जब पहुंचे, तो पत्नी शव से लिपटकर रोने का नाटक करती रही। इसके बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन, 2 दिन बाद शक होने पर घरवालों ने जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात एकता क्षेत्र की 10 फरवरी की है।

 

 

लोधई गांव में सुरेश चंद्र का बेटा लवकेश (25) पत्नी गौरी (23) के साथ रहता था। सुरेश चंद्र और लवकेश आगरा में बिजली का काम करते थे। लवकेश रात को गांव लौट आता था, जबकि पिता सुरेश चंद्र आगरा की रुकते थे।

10 फरवरी की सुबह 4 बजे गौरी ने ससुर सुरेश को फोन किया कि लवकेश ने फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना मिलने पर सुरेश तुरंत गांव पहुंचे। देखा, बेटे का शव कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका है। उस समय सभी लोगों ने सुसाइड मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता सुरेश ने बताया कि मैं आगरा में ड्यूटी पर था। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा कि बेटे का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटका था। उस समय हमें घटना आत्महत्या जैसी लगी। फिर 10 फरवरी को ही हमने गांव के श्मशान घाट पर बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। 11 फरवरी को शांति हवन कराया गया।

बहू ने बताया कि 9 फरवरी की रात जब लवकुश सो रहे थे, तब मैंने फोन करके सुंदर को घर बुलाया। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर लवकुश की हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद सुंदर अपने घर चला गया। सुबह 4 बजे मैंने पति के सुसाइड का शोर मचाया। इसके बाद रोने का नाटक करती रही। पिता सुरेश ने बताया- जब हमें इस घटना की सच्चाई पता चली, तो हमने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। मेरी शिकायत पर बहू और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया- पत्नी गौरी और प्रेमी सुंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts