HomeCRIME NEWSUP News: पत्नी ने बांका से काट डाला पति, वजह जानकर हो...

UP News: पत्नी ने बांका से काट डाला पति, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

-

– हत्या कर सिर पकड़कर बैठ गई पत्नी, मनगढ़ंत कहानी बनाकर लिपटकर रोयी।

– उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने बांका से काट डाला पति।


हमीरपुर। मुस्करा कस्बा में शराबी पति की हरकतों से तंग पत्नी ने बांका से वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले पूछताछ की। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कस्बे के महोबा रोड निवासी अरविंद (42) के बेटे राजेश ने थाने में पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस को घर के अंदर बेड पर अरविंद का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसकी पत्नी अनीता के चेहरे पर खून के छीटे पड़े दिखे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी की सूचना पर सीओ राठ राजीव कुमार सिंह ने अनीता से पूछताछ की उसने पति की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि सोमवार की दोपहर के समय तीनों बच्चे बाहर थे। अरविंद शराब पीकर घर आ गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। विवाद काफी बढ़ जाने पर उसने पास में रखे बांके से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मुस्करा थाने में हत्या की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस और डॉग स्वायड व फोरेंसिक टीम को भेजा है। जांच में पति-पत्नी के आपसी विवाद का कारण सामने आया।

पति पत्नी दोनों काम कर चलाते थे परिवार

अरविंद रैकवार कस्बा स्थित कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी में काम करता था। उसकी पत्नी अनीता सिंघाड़े बेचने का काम करती थी। बड़ा बेटा राजेश कस्बा में ही फल का ठेला लगाता है। जबकि दो पुत्र शिब्बा व दिनेश पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के समय बड़ा पुत्र बाजार में था। दो पुत्र घर के सामने खेल रहे थे।

मां ने तबीयत खराब होने की बात कह बुलाया घर

राजेश ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर चलने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथ में खून लगा था।

आरोपी पत्नी ने बनाई कहानी

घटना की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से मृतक की पत्नी ने मनगढ़ंत कहानी बताई। कहा कि वह और उसका पति घर में मौजूद थे। तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी और बीच बचाव में वह घायल हो गई। लेकिन मोहल्लेवासी महिला को ही इसका आरोपी बताते रहे। बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts