HomeCRIME NEWSपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खूनी साजिश, पति को उतारा...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खूनी साजिश, पति को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से किए वार, हत्याकांड का खुलासा

-

– सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की उम्र थी 18 साल ज्यादा, प्रेमी ने हथौड़े से किए वार, पत्नी ने पकड़े हाथ, पति की कर दी नृशंस हत्या।

बरेली। दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की नृशंस हत्या कर दी। रात को सोते वक्त पत्नी ने प्रेमी की मदद से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने हाथ पकड़े और प्रेमी ने सिर पर हथौड़े से कई वार किए। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर कातिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा में सुरेशपाल सिंह नाम के व्यक्ति की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी ममता उर्फ खुशबू पर शक हुआ। जब कड़ाई से पूछताछ की गई और साक्ष्य जुटाए गए, तो जो कहानी सामने आई उसने रूह कंपा दी। ममता और उसके पड़ोसी होतम सिंह उर्फ होते के बीच पिछले तीन वर्षों से अवैध प्रेम संबंध चल रहे थे। मृतक सुरेशपाल अपनी पत्नी से उम्र में करीब 18 साल बड़ा था और उसे अपनी पत्नी के इन संबंधों की भनक लग चुकी थी।

सुरेशपाल अक्सर अवैध संबंधों को लेकर अपनी पत्नी ममता के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इसी बात से परेशान होकर ममता और उसके प्रेमी होतम सिंह ने 50 साल के सुरेशपाल को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 10 जनवरी 2026 की रात, ममता ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया। जब सुरेशपाल गहरी नींद में सो रहा था, तब ममता ने मजबूती से उसके हाथ पकड़ लिए ताकि वह संघर्ष न कर सके, और होतम सिंह ने पास रखे भारी हथौड़े से सुरेशपाल के सिर और चेहरे पर तब तक वार किए जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी होतम सिंह मौके से आला-ए-कत्ल (हथौड़ा) लेकर फरार हो गया, जबकि ममता ने सबूत मिटाने की नियत से अपने मोबाइल फोन की सिम निकालकर उसे मुंह से चबाकर फेंक दिया ताकि कॉल रिकॉर्ड्स न मिल सकें। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ के आगे उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। एसपी साउथ ने बताया कि मृतक के भाई चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया।

थाना सिरौली पुलिस ने भियुक्ता ममता को उसके घर से महिला सिपाहियों की मदद से गिरफ्तार किया, वहीं मुख्य आरोपी होतम सिंह को शिवपुरी तिराहे से मीरगंज जाने वाले रास्ते से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी होतम सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल वेदराम, कांस्टेबल निशांत और महिला कांस्टेबल प्रिया व मोनिका शामिल रहे, जिन्होंने इस अंधे कत्ल का पदार्फाश करने में अहम भूमिका निभाई।

​एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिरौली के ग्राम भूड़ा में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हमने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हथौड़े से वार कर सुरेशपाल की हत्या की थी। पुलिस ने आला-कत्ल बरामद कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts