spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowचालीस की रफ्तार से चल रहीं हैं पछुआ हवाएं, जारी रहेगा पारे...

चालीस की रफ्तार से चल रहीं हैं पछुआ हवाएं, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव !

-

– दिन में धूल उड़ने की आशंका; धूप की तल्खी होगी कम


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ चल रही है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार की सुबह से ही हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिनकी रफ्तार दोपहर तक और तेज होने की संभावना है।

वहीं बुधवार को पछुआ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

फसलों को हो सकता है नुकसान

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया की तेज पछुआ हवा से यूं तो कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है, लेकिन जिन तैयार मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है, उन्हें इन तेज हवाओं से थोड़े बहुत नुकसान से इनकार नहीं किया सकता।

धूल भरी पछुआ संग जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

पिछले दो दिनों से लखनऊ में चल रही पछुआ के रफ्तार में और तेजी आई। मंगलवार को राजधानी में दोपहर बाद धूल उड़ाती हुई पछुआ देखने को मिली। दिन व रात के पारे में बढ़त भी दर्ज की गई। मंगलवार को इन हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं में तेजी के साथ तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी।

मंगलवार को 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ दिन का पारा 30.8 डिग्री और रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts