Homeउत्तर प्रदेशMeerutतंमचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस अनजान

तंमचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस अनजान

-

– टीपी नगर थाना क्षेत्र की चंद्रशेखर कालोनी का मामला।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक व्यक्ति का देसी तमंचे के साथ लोगों से झगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। वहीं अब इस वीडियो को बनाने वाली महिला का परिवार दहशत में है।

टीपी नगर थानाक्षेत्र के भोला रोड के चंद्रशेखर कॉलोनी की रहने वाली महिला जोगिंद्री पत्नी रण कुमार किराए के मकान परिवार संग रहती है। आरोप है की होली वाले दिन पड़ोसी बृजेश महिला के घर में घुस गया और जबरदस्ती रंग लगाने लगा। जिसका विरोध करने पर बृजेश ने अपने साथियों के साथ महिला और उसके बेटो के साथ मारपीट की और जान से मारने तक की धमकी दे डाली। तभी महिला के एक बेटे ने बृजेश की वीडियो बना ली। महिला का यह भी आरोप है कि यह घटना होली वाले दिन की है।

लेकिन, अभी तक पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते उसे जान माल का खतरा सता रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts