Homeउत्तर प्रदेशMeerutविक्टोरिया पार्क अग्निकांड: अपनों की याद में नम हो गई आंखें

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: अपनों की याद में नम हो गई आंखें

-

– विक्टोरिया पार्क अग्निकांड पीड़ित परिवारों ने किया शांति यज्ञ का आयोजन,
– विक्टोरिया पार्क में बनाए गए स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजली।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 18 वीं बरसी पर पीड़ित परिवारों के लोग अपनों की याद में आयोजित शांति यज्ञ में आहूति देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विक्टोरिया पार्क में अग्निकांड के मारे गए लोगों की स्मृति में बनाए गए स्मारक पर पुष्पांजली भी अर्पित की।

 

 

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड पीड़ित परिवार हर वर्ष विक्टोरिया पार्क में इस अग्निकांड में मारे गए लोगों के लिए शांति यज्ञ का आयोजन करते हैं। इस दौरान जब सब मिलते हैं, तो उस वक्त की याद आते ही सभी की आंखें नम हो जाती हैं। यज्ञ के बाद पुष्पांजली अर्पित की जाती है और शाम को कैंडल मार्च निकाला जाता है।

बुधवार को शांति यज्ञ में संजय गुप्ता, अपूर्व गुप्ता, विम्मी, राजीव सेठी, नलिन बशोबी, प्रतीक, अजय जायसवाल, सिम्मी सेठी, संजीव सरीन, आशीष, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।

 

अधिकारी और नेता कोई नहीं पहुंचा

चार साल पहले तक इस शांति यज्ञ और कैंडल मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहर के सभी राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहते थे। लेकिन अब उन्हें न तो इस अग्निकांड की कोई याद है और न ही पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने का वक्त है। बुधवार को भी कोई अधिकारी या नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts