spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी के खिलाफ डीएम से मिला...

Meerut: आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी के खिलाफ डीएम से मिला पीड़ित

-

  • स्वतंत्रा सैनानी के आश्रित ने लगाया पद का दुरूपयोग कर उत्पीड़न करने का आरोप,
  • डीएम से की शिकायती,
  • संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा पिंटू पुत्र ओमपाल का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किए जाने को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता अंकित चौधरी अपने समर्थकों संग मेरठ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

 

 

अंकित चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे में पिंटू पुत्र ओमपाल का एक शिकायती पत्र सुनील कुमार शर्मा संपत्ति अधिकारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद मेरठ के विरुद्ध प्राप्त हुआ है। पिंटू द्वारा सुनील कुमार शर्मा पर अपने पद का दुरुपयोग करके परिषद के नियमों के अनुरूप कार्य न करते हुए अपनी मर्जी से कार्य करके दोहरी मानसिकता के साथ प्रार्थी का आर्थिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि, पिंटू द्वारा अपने पत्र में बताया गया है कि, भूखंड संख्या 3/97 जागृति विहार विस्तार मेरठ में लगभग पचास लाख रुपाए) एवं लगभग चार लाख रुपए के स्टाम्प पेपर संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा जमा कराए गए। जिसके उपरांत सुनील कुमार शर्मा की इच्छापूर्ति नहीं होने के कारण उक्त भूखंड की रजिस्ट्री श्री पिंटू पुत्र ओमपाल के पक्ष में नहीं करते हुए उक्त भूसाण्ड को निरस्त कर दिया गया।

 

यह खबर भी पढ़िए- आवंटी ने इच्छामृत्यु के लिए मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, वजह आई सामने, पढ़िए पूरी खबर

बताया कि पिंटू पुत्र ओमपाल द्वारा भूखण्ड संख्या 3/97 के सम्बन्ध में एक रिट याचिका संख्या 17275/2025 माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर की गई है, जो लंबित हैं। बावजूद इसके भूखंड संख्या 3/97 के सुनील कुमार शर्मा द्वारा निर्गत मांग पत्र के अनुसार संपूर्ण धनराशि दिनांक तक भी आवास विकास में जमा है और भूखंड की रजिस्ट्री के लिए स्टांप पेपर भी कार्यालय में जमा हैं। जिसके उपरांत भी सुनील कुमार शर्मा द्वारा भूखंड 3/97 को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए ई नीलामी प्रस्तावित करा दी।

 

यह खबर भी पढ़िए- आवास विकास का कारनामा: विवादित भूखंड को दोबारा कर दिया नीलाम

ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि पिंटू पुत्र ओमपाल द्वारा संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होते हैं। उक्त प्रकरण अत्यंत गम्भीर प्रवृति का है और देश की आजादी में योगदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों से जुड़ा प्रकरण है। इसलिए उक्त प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी पाए जाने पर सुनील कुमार शर्मा संपत्ति अधिकारी मेरठ के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

 

यह खबर भी पढ़िए:- आवास और विकास परिषद का कारनामा!: पचास लाख जमा कराए, चार लाख के स्टांप खरीदवाए, अब बोले नो चांस

यह खबर भी पढ़िए:- नूरा कुश्ती खेल रहा आवास विकास का संपत्ति विभाग, आवंटित प्लाट का आवंटन निरस्त करने का मामला

यह खबर भी पढ़िए:- भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है आवास एवं विकास परिषद का कार्यालय

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts