Homepolitics newsसाइबर ठगी से रहें सावधान, बार-बार बदलें पासवर्ड

साइबर ठगी से रहें सावधान, बार-बार बदलें पासवर्ड

-

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री  मोदी


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इसमें PM मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। देश ने ऐसी ही उपलब्धि, अभी दिल्ली में हुई Global Al Impact Summit के दौरान देखी। कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर्स और Start-Up सेक्टर से जुड़े लोग, Al Impact Summit के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।

PM मोदी ने कहा, ‘समिट में मुझे World Leaders और Tech CEOs से मिलने का भी अवसर मिला। AI summit की Exhibition में मैंने World Leaders को ढेर सारी चीजें दिखाई। मैं दो बातों का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहता हूं। समिट में इन दो प्रोडक्ट्स ने दुनिया भर के लीडर्स को बहुत प्रभावित किया। पहला Product अमूल के Booth पर था। इसमें बताया गया कि कैसे AI जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24×7 Al assistance की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘दूसरा Product हमारी संस्कृति से संबंधित था। दुनिया भर के लीडर्स ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे AI की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की Generation के अनुरूप ढ़ाल रहे हैं। Exhibition के दौरान Display के लिए सुश्रुत संहिता का चयन किया गया। पहले स्टेप में दिखाया गया कि कैसे Technology की मदद से हम पांडुलिपियों की Image Quality सुधारकर उन्हें पढ़ने लायक बना रहे हैं। दूसरे स्टेप में इस इमेज को मशीन के पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts