spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में एक दिन की डीएम बनीं वैष्णवी सिंघल

मेरठ में एक दिन की डीएम बनीं वैष्णवी सिंघल

-

– 10वीं के टॉपर की हैडराइटिंग की हुई तारीफ, पीड़ितों की मदद न करने पर दी चेतावनी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दसवीं की टॉपर वैष्णवी सिंघल को एक दिन के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) बनाया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत उन्हें यह अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

वैष्णवी ने डीएम के रूप में विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी चेतावनी सुनकर प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्कुरा दिए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने वैष्णवी की हैंडराइटिंग की भी तारीफ की।

वैष्णवी सिंघल एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा हैं और उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं, जबकि उनके पिता उन्हें आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं।

एक दिन की डीएम बनने पर वैष्णवी ने गर्व व्यक्त किया और कहा कि इस पद पर बैठने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने सभी बच्चों को अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश को बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत आवश्यक है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रहने वाली छात्राओं सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

जमीनी विवाद और शस्त्र लाइसेंस की समस्या लेकर पहुंचे फरियादी वैष्णवी सुनवाई कर रही थी। उसे समय फरियादी जमीनी समस्या, शस्त्र लाइसेंस और मुआवजे की समस्या लेकर पहुंचे। वैष्णवी के साथ जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने को बताया कि इन समस्या का समाधान कैसे होता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए फोन पर बात भी कराई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts