HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति डॉलर पर

-

US Dollar/Indian Rupee: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति Dollar पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर Dollar के मुकाबले 86.10 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 36 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला Dollar सूचकांक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 367.90 अंक की बढ़त के साथ 81,319.89 अंक पर जबकि निफ्टी 137.70 अंक चढ़कर 24,747.40 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.02 Dollar प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ Rupee के शेयर बेचे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts