HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर

-

US Dollar/Indian Rupee: अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति Dollar पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि महीने के अंत में निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से Dollar की मांग बढ़ने से स्थानीय मुद्रा दबाव पड़ा। वहीं घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह भी धीमा रहा। इसके अलावा, निवेशक घरेलू एवं वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 85.71 प्रति Dollar पर लुढ़क गया। इसके बाद वह Dollar के मुकाबले 85.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को Dollar के मुकाबले 85.40 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.72 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 23.86 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,575.49 अंक पर जबकि निफ्टी 28.90 अंक चढ़कर 24,855.10 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 348.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts