spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: गलन-ठिठुरन की चपेट में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर-मेरठ रहे...

UP Weather: गलन-ठिठुरन की चपेट में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर-मेरठ रहे हिल स्टेशन जैसे ठंडे

-

– न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड। 

लखनऊ। यूपी में गलन और ठिठुरन का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान कुछ बढ़ सकता है। हालांकि अवध के कई जिलों में बुधवार को अच्छी धूप निकली।
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कई जिलों में शीत लहर चली। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। दूसरे नंबर पर 2.9 डिग्री तापमान के साथ मेरठ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा पुन: परिवर्तित होकर उत्तरी पश्चिमी हो गई है। इससे बीते 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में दिन और रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से काफी नीचे चले जाने से मेरठ, मुजफ्फरनगर और बरेली में शीतलहर चली। आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आज रात भी शीतलहर के साथ पाला पड़ने की भी संभावना बनी हुई है। यद्यपि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों व सुदूर दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह भोर के समय संभावित घने कोहरे के आसार हैं। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेजी से छंट जाने से दिन में धूप निकलेगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी से 3-4 दिनों के दौरान 3-5 डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी वर्तमान शीत लहर के दौर से निजात मिल सकती है और कोहरे के क्षेत्रफल व घनत्व में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से दिन में मौसम खुशगवार रहेगा। उक्त पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है जिसके अगले 2-3 दिनों के दौरान बढ़ने के आसार हैं।

प्रदेश में यह जिले रहे सबसे ठंडे

मुजफ्फरनगर 2.1, मेरठ 2.9, बरेली 3, कानपुर 4, हरदोई 4.5, अलीगढ़ 4.8, लखनऊ 5.6, आगरा 6 डिग्री।

शीत लहर की संभावना वाले जिले

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts