spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: प्रदेश में मानसून की आहट, कई जिलों के लिए अलर्ट...

UP Weather: प्रदेश में मानसून की आहट, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

-

  • उत्तर प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना।

लखनऊ। प्रदेश में मानसून की आहट आने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा 149.4 मिमी। बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी। बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीकठाक बारिश हुई। गोंडा में 83 मिमी., बस्ती में 56, लखीमपुर खीरी में 66.4 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे आ गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट रही जो अगले तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में बारिश 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आज यहां पर वज्रपात की चेतावनी सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts