Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: तीस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: तीस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

-

– बरसात की वजह से रायबरेली के स्कूलों में छुट्टी, कई जिलों में हलकी बारिश।

लखनऊ। प्रदेश के तीस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर बरसात की वजह से स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 26 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी।

रविवार को दक्षिणी जिले सोनभद्र में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मिजार्पुर में 105 मिमी, भदोही में 98 मिमी और प्रयागराज में 72 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।

यहां है भारी बारिश का येला अलर्ट

गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

रायबरेली में अवकाश

कल रात से अभी सुबह तक हो रही है भारी बरसात के चलते रायबरेली के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts