Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 38 में अलर्ट, 10 शहरों...

UP Weather: पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 38 में अलर्ट, 10 शहरों में बादल छाए

-

लखनऊ-कानपुर समेत सात जिलों में बारिश।

लखनऊ। यूपी में मौसम बिगड़ गया है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, अयोध्या, सीतापुर, बरेली और संभल में बारिश हुई। नोएडा, आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

 

 

आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के औसत तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससेबूंदाबांदी की शुरूआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts