HomeAccident NewsUnnao Accident News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Unnao Accident News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

-

– मेडिकल कॉलेज के पास हादसा, साथी घायल, शादी से लौट रहे थे दोनों।

उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सुबह करीब 6 बजे हुई, जब एक अज्ञात डंपर ने मोटरसाइकिल से गिरे युवक को कुचल दिया।

 

 

मृतक की पहचान कानपुर नगर के सत्ती पुरवा मछरिया निवासी मोहम्मद सरताज उर्फ गुड्डू (40) के रूप में हुई है। सरताज अपने साथी मोहम्मद उस्मान के साथ लखनऊ से कानपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चला रहे मोहम्मद उस्मान के पीछे बैठे सरताज को रास्ते में नींद आ गई। इससे वह अचानक संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे सरताज की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक चला रहे उस्मान को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव की मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात डंपर की तलाश में जुट गई है। मृतक सरताज के परिवार में छह बहनें और तीन भाई हैं। वह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts