Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशहाई टेंशन तार गिरने से लगी आग, जिंदा जली महिला, पति गंभीर...

हाई टेंशन तार गिरने से लगी आग, जिंदा जली महिला, पति गंभीर झुलसा

-

– दुकान में रखे टायरों से भड़की आग, दूर तक सुनाई दिए धमाके।

बांदा। हाई टेंशन तार गिरने से पंचर की दुकान में आग लग गई। दुकान में सो रही महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही सो रहा पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल पति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों को पता चला तो वह आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक अंदर जाकर महिला को निकाला गया वह पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

 

 

पति भी 50 प्रतिशत जल चुका था। दमकलकर्मी उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेजर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गवारा गांव की है। जहां देर रात करीब एक बजे हाई टेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से पंचर की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की दुकान में सो रही अनीता (52) की जिंदा जलकर मौत हो गई। पति गणेश (58) भी आग में बुरी तरह झुलस गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। तार गिरने से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान पर रखे टायरों में आग पकड़ते ही धमाकों की आवाज आने लगी।

आग से दुकान में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। दंपती के दो बच्चे हैं जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts