HomeAccident NewsUnnao Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Unnao Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-

– लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्नाव। सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे दुबेगढ़ी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतक की पहचान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर जंगलेमऊ निवासी गिरजेश मौर्य (30) पुत्र महादेव के रूप में हुई है। गिरजेश सुबह मियागंज मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फंस गई और चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम राज और उपनिरीक्षक रामजीत तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर वहां मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गिरजेश अपने दो भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई दिनेश और बहन पुष्पा का विवाह हो चुका है। गिरजेश का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रेनू से हुआ था। उनकी पत्नी रेनू और मां रामपती सहित परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts