HomeTrendingअज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत

अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत

-

दिल्ली का रहने वाला था, जेब से 41 हजार रुपये और दस्तावेज मिले


हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) स्थित बाईपास पर मंगलवार रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक के आधार पर उसकी पहचान प्रेम गिरी निवासी लक्ष्मी मार्केट, मुनिरका, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के पास से 41 हजार रुपये नकद भी मिले हैं।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts