HomeEducation Newsवंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने समूह सखियों को प्रमाणपत्र बांटे

वंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने समूह सखियों को प्रमाणपत्र बांटे

-


दौराला। दौराला विकास खंड में पंडित दीन दयाल अंतोदय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संघकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारियों के साथ एक दिवसीय शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे। उन्होंने सरस्वती माता के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की महत्वपूर्ण साझेदारी रही है और पूर्ण सहयोग रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा है, साथ ही उनको रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान स्वयं सहायता समूह की सोनिया तोमर, रीना मलिक, कृष्णा, मोनिका, रजनी, दुर्गेश, कोमल, सीमा, शीतल आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ब्रह्मपाल सिंह ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, प्रदीप जाखड़, नीलू तेवतिया, एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल, विनोद, अरविंद आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts