Homeउत्तर प्रदेशMeerutकेंद्रीयमंत्री चौ. जयंत का जन्मदिन मनाया गया

केंद्रीयमंत्री चौ. जयंत का जन्मदिन मनाया गया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के क्लेमेंट स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने केक काटकर और गुड़ वितरित कर उनके दीघार्यु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

 

कार्यक्रम में सांसद बागपत डॉ. राजकुमार सांगवान, एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, पार्टी के पूर्व महासचिव चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक विनोद हरित, रणवीर दहिया, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद के पूर्व महासचिव चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह जनसेवा, किसान हित और सामाजिक न्याय के प्रति पूर्णत: समर्पित नेता हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व से यह सिद्ध किया है कि वे स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के विचारों और आदर्शों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल निरंतर सशक्त हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और चौधरी जयंत सिंह जिंदाबादह्व के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts