HomeTrendingनाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ की आत्महत्या -

नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ की आत्महत्या –

-

 गांव के बाहर पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले दोनों के शव, दोनों एक ही गांव के थे


गाजीपुर। गुरुवार सुबह 7 बजे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर ली। गांव के बाहर स्थित एक बबूल के पेड़ से दोनों के शव फंदे के सहारे लटकते मिले। सुबह टहलने और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

मृतकों की पहचान गांव निवासी गोलू बिंद (पुत्र लोटन बिंद) और अंजू (पुत्री बैजू बिंद) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर शादियाबाद थाना क्षेत्र की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुकड़ा गांव निवासी गोलू (16) और अंजू (15) के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और अक्सर संपर्क में रहते थे। शुरूआती चर्चा यही है कि दोनों ने किसी कारणवश यह कदम उठाया, हालांकि इसके पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे गांव के बाहर लोगों की नजर बबूल के पेड़ पर पड़ी। पास जाकर देखा तो एक किशोर और किशोरी के शव फंदे से लटक रहे थे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों रात में वहां कैसे पहुंचे और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts