spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME- इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप ने किया किशोरी से दुष्कर्म...

MEERUT CRIME- इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर इकट्ठा हुयी भीड़ ने जमकर पीटा

-


मेरठ– मेरठ में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इंजेक्शन लगवाने गयी किशोरी के साथ रेप करने का प्रय़ास किया गया। इंजेक्शन लगाने के बहाने झोलाछाप ने किशोरी के कपड़े उतारकर हरकरत करने कोशिश की इतने ही किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद उसके परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करते हुए आरोपी झोलाछाप को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक 12 साल की किशोरी पड़ोस में ही स्थित एक झोलाछाप सलीम की दुकान पर दवा लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान झोलाछाप की दुकान में उसका भाई जावेद मरीजों को दवाई दे रहा था। तभी आरोपी झोलाछाप किशोरी को एक कमरे में ले गया और इंजेक्शन लगाने के बहाने उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने की।किशोरी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को बुला लिया।

रेलवे रोड थाना प्रभारी का कहना है कि झोलाछाप के भाई ने एक किशोरी के साथ रेप करने की कोशिश की जानकारी मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts